Samanya Gyan Hindi

Samanya Gyan Question Set - 10

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण 35 प्रश्नों का एक संग्रह। सभी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन की विषय-वस्तु लगभग समान ही रहते हैं । हाँ, विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का 'कठिनाई स्तर' अलग-अलग हो सकता है। यहाँ आपको सभी विषयों से लिए गए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल पढ़ने को मिलेंगे। जो आने वाले सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपयोगी हो सकती है।

Samanya Gyan

General Knowledge Questions

  1. 'एकास्टिक्स' में किसका अध्ययन किया जाता है ?
  2. उत्तर - ध्वनि का


  3. ओडिसी डांस की उत्पत्ति किस राज्य से हुई है ?
  4. उत्तर - उड़ीसा से


  5. रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है ?
  6. उत्तर - हॉकी


  7. सूर्य मन्दिर कहाँ पर स्थित है ?
  8. उत्तर - कोणार्क (उड़ीसा)


  9. "वर्ल्ड विल्डलाइफ फंड" का प्रतीक चिह्न क्या है ?
  10. उत्तर - पांडा


  11. सामान्य रूप से किसको भारतीय पुनर्जागरण का जनक माना जाता है ?
  12. उत्तर - राजा राममोहन राय


  13. 'ग्रांड ट्रंक रोड' किसने बनवाई थी ?
  14. उत्तर - शेरशाह सूरी


  15. प्रस्तर युग के लोगों के पास कौन-से पहले घरेलू पशु थे ?
  16. उत्तर - कुत्ता


  17. किसने कहा था "स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" ?
  18. उत्तर - बालगंगाधर तिलक


  19. 'दाण्डी यात्रा' मुख्यतः किसके विरुद्ध किया गया था ?
  20. उत्तर - नमक कर


  21. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ पर हुआ था ?
  22. उत्तर - मुम्बई में


  23. देश के अगम्य क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं की अधिकतर आपूर्ति कौन करता है ?
  24. उत्तर - ग्रामीण कुटीर उद्योग


  25. कौन-सा वर्ग भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन से प्रायः अलग रहा और इसमें सबसे कम भाग लिया ?
  26. उत्तर - रियासतों के राजे-रजवाड़े


  27. आदर्श मानसून प्रणाली किसमें विकसित होती है ?
  28. उत्तर - भारत


  29. सिकन्दर भारत में बढ़ते हुए किस नदी तक पहुँचा था ?
  30. उत्तर - व्यास


  31. सिन्धु और गंगा नदी प्रणालियों के बीच में जल विभाजक किसके द्वारा बना है ?
  32. उत्तर - अरावली श्रेणी


  33. सन् 1905 में बंगाल का विभाजन किसने करवाया था ?
  34. उत्तर - लॉर्ड कर्जन


  35. कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच में कौन न-सा कटिबंध है ?
  36. उत्तर - उष्ण कटिबंध


  37. श्रीरंगपट्टनम की संधि टीपू सुल्तान और किसके बीच में हुई थी ?
  38. उत्तर - लॉर्ड कार्नवालिस


  39. 200 सेमी० से अधिक वार्षिक वर्षा वाला समुद्री तट कहाँ तक फैला है ?
  40. उत्तर - मुम्बई से कोचीन तक


  41. हमारा सौरमंडल किसकी एक छोटी-सी इकाई है ?
  42. उत्तर - दुग्ध मेंखला


  43. वह मौसम चर जो भारत में फसलोत्पादन को सर्वाधिक प्रभावित करता है ?
  44. उत्तर - वर्षा


  45. कौन-सा राज्य 'जलाशयों द्वारा सिंचाई' में अग्रणी है ?
  46. उत्तर - तमिलनाडु


  47. दंतुर तट (फर्ड) किससे बनते हैं ?
  48. उत्तर - समुद्री क्रिया


  49. तेल निर्यातक देशों ने एक व्यापारिक संघ बनाया है जिसका नाम है ?
  50. उत्तर - ओपेक


  51. पश्चिमी भारत में दक्षिण पाश के क्षेत्र अधिकतर किस प्रकार की मिट्टी वाले हैं ?
  52. उत्तर - काली मिट्टी


  53. अंडमान की आदिवासी जातियाँ किसकी वंशज है ?
  54. उत्तर - नीग्रोइड्स


  55. सिंगापुर किस प्रकार की जलवायु वाला शहर है ?
  56. उत्तर - भूमध्यरेखीय


  57. कौन-सा राज्य अपनी मुख्य फसलों के रूप में 'कॉफी और चाय' दोनों से सम्बद्ध है ?
  58. उत्तर - केरल


  59. निवल राष्ट्रीय उत्पाद मालूम करने के लिए हम सकल राष्ट्रीय उत्पाद में से क्या घटाते हैं ?
  60. उत्तर - ह्रास


  61. किसी वस्तु के लिए मांग वक्र ऊपर जाएगा, जब ?
  62. उत्तर - उपभोक्ता की आय बढ़ेगी


  63. अपने कम्प्यूटर उद्योग के लिए विख्यात जिस शहर को 'भारत की सिलिकॉन वैली' का नाम दिया गया है, वह किस राज्य में है ?
  64. उत्तर - कर्नाटक


  65. एक फर्म संतुलन-स्तर बिन्दु पर तब होती है, जब उसकी ?
  66. उत्तर - सीमांत लागत = सीमांत राजस्व (आय) हो


  67. गोबी का रेगिस्तान किसकी वृष्टि-छाया में है ?
  68. उत्तर - हिमालय


  69. मुद्रा का मुख्य कार्य किस रूप में कार्य करना है ?
  70. उत्तर - विनिमय का माध्यम


Samanya Gyan Question Set - 11