Samanya Gyan Hindi

Samanya Gyan Question Set - 3

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण 55 प्रश्नों का एक संग्रह। सभी परीक्षाओं में सामान्य अध्ययन की विषय-वस्तु लगभग समान ही रहते हैं । हाँ, विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का 'कठिनाई स्तर' अलग-अलग हो सकता है। यहाँ आपको सभी विषयों से लिए गए महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल पढ़ने को मिलेंगे। जो आने वाले सभी तरह के प्रतियोगिता परीक्षाओं में उपयोगी हो सकती है।

Samanya Gyan

General Knowledge Questions

  1. पहली बौद्ध परिषद् कहाँ पर हुई थी ?
  2. उत्तर - राजगृह में


  3. 'हर्षचरित्' के लेखक कौन हैं ?
  4. उत्तर - बाणभट्ट


  5. सिन्धु घाटी का विशाल स्नानागार किस स्थान से सम्बन्धित था ?
  6. उत्तर - मोहनजोदड़ो


  7. आकृति चित्र वाले सिक्के किनके अन्तर्गत लोकप्रिय हुए थे ?
  8. उत्तर - इंडो-बैक्टिरियन


  9. ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपना पहला कारखाना कहाँ स्थापित किया था ?
  10. उत्तर - सूरत


  11. भारत के किस नगर में सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है ?
  12. उत्तर - कोलकाता


  13. मलयालम किस राज्य की भाषा है ?
  14. उत्तर - केरल


  15. कौन-सा नगर अपने उद्यान (रॉक गार्डन) के लिए प्रसिद्ध है ?
  16. उत्तर - चण्डीगढ़


  17. महादेव देसाई किसके सचिव थे ?
  18. उत्तर - महात्मा गाँधी


  19. भारत का कौन-सा भाग इंडोनेशिया के सबसे अधिक नजदीक है ?
  20. उत्तर - अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह


  21. दक्षिण भारत की नदियों में से कौन-सी नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं ?
  22. उत्तर - नर्मदा और ताप्ती


  23. कौन-सा देश हीरों की कटाई के लिए प्रसिद्ध है ?
  24. उत्तर - नीदरलैण्ड


  25. सागौन किस वन का उत्पाद है ?
  26. उत्तर - मानसूनी वन


  27. भारत में कौन-सा राज्य सामान्य नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
  28. उत्तर - गुजरात


  29. चन्द्र ग्रहण किस दिन हो सकता है ?
  30. उत्तर - पूर्णचन्द्र (पूर्णिमा) के दिन


  31. हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी कहाँ है ?
  32. उत्तर - नेपाल में


  33. मंड और शर्करा (चीनी) दोनों मिलाकर क्या कहलाते हैं ?
  34. उत्तर - कार्बोहाइड्रेट


  35. भारत में आर्थिक वृद्धि के लिए बनाई गई पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम रूप से कौन अनुमोदित करता है ?
  36. उत्तर - राष्ट्रीय विकास परिषद्


  37. डिगबोई तेल क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?
  38. उत्तर - असम


  39. भारत में एक रुपये के करेन्सी नोटों पर किसके हस्ताक्षर रहते हैं ?
  40. उत्तर - सचिव, वित्त मंत्रालय


  41. भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग (रा० रा० संख्या-7) किन दो स्थानों को जोड़ता है ?
  42. उत्तर - वाराणसी और कन्याकुमारी


  43. योजना आयोग का पहला अध्यक्ष कौन था ?
  44. उत्तर - पंडित जवाहरलाल नेहरू


  45. किसी देश की श्रमिक शक्ति क्या होती है ?
  46. उत्तर - रोजगार के लिए उपलब्ध जनसंख्या का भाग


  47. किस देश में औद्योगिक क्रान्ति पहले शुरू हुई थी ?
  48. उत्तर - इंगलैण्ड में


  49. हवाला बाजार किससे सम्बन्धित है ?
  50. उत्तर - गैर-कानूनी विदेशी मुद्रा विनिमय


  51. नदी द्वारा सिंचित क्षेत्र क्या कहलाता है ?
  52. उत्तर - द्रोणिका (बेसिन)


  53. भारत में सबसे बड़ी बचत किस क्षेत्रक में होती है ?
  54. उत्तर - घरेलू क्षेत्रक


  55. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक को राज्यसभा को कितने दिन के भीतर लौटाना होता है ?
  56. उत्तर - 14 दिन


  57. संसद में बजट कौन प्रस्तुत करता है ?
  58. उत्तर - वित्त मंत्री


  59. राजनीति विज्ञान का केन्द्रीय प्रतिपाद्य क्या है ?
  60. उत्तर - राज्य


  61. 'अर्थशास्त्र का पिता' किसे कहा जाता है ?
  62. उत्तर - एडम स्मिथ


  63. भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने किस वर्ष काम करना शुरू किया था ?
  64. उत्तर - 1975 ई० में


  65. संविधान सभा ने अपना स्थायी अध्यक्ष किसे चुना था ?
  66. उत्तर - डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को


  67. राष्ट्रीय एकता परिषद् की अध्यक्षता कौन करता है ?
  68. उत्तर - प्रधानमंत्री


  69. भारत के प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है ?
  70. उत्तर - भारत का राष्ट्रपति


  71. यूनाइटेड किंगडम (ग्रेड ब्रिटेन) में कैसा शासन है ?
  72. उत्तर - एकात्मक शासन


  73. राष्ट्रीय आपात् स्थिति में भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों को निलंबित करने का अधिकार किसको है ?
  74. उत्तर - भारत के राष्ट्रपति को


  75. कौन-सा स्वतंत्रता सेनानी भूख हड़ताल के दौरान जेल में मरा था ?
  76. उत्तर - जतिन दास


  77. गाँधीजी ने भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध सत्याग्रह किस देश में शुरू किया था ?
  78. उत्तर - दक्षिण अफ्रीका


  79. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
  80. उत्तर - मुम्बई ( 1885 ई० ) में


  81. आजाद हिन्द फौज किस वर्ष बनाई गई थी ?
  82. उत्तर - 1942 ई० में


  83. कुछ मूल अधिकार सशस्त्र सेनाओं के सदस्यों को उपलब्ध नहीं होते हैं। इसके निर्णय का अधिकार किसको है ?
  84. उत्तर - संसद को


  85. किसी राज्य की विधानसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी होती है ?
  86. उत्तर - 500


  87. 1907 ई० में कांग्रेस का पहला विभाजन कहाँ पर हुआ था ?
  88. उत्तर - सूरत में


  89. भारतीय संविधान का कौन-सा मूल अधिकार सिक्खों को कृपाण रखने का अधिकार देता है ?
  90. उत्तर - धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार


  91. भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था ?
  92. उत्तर - जेम्स ए० हिकी (बंगाल गजट)


  93. भूकम्प तरंगें किसमें दर्ज की जाती हैं ?
  94. उत्तर - सिस्मोग्राफ


  95. वह प्रसिद्ध वैज्ञानिक कौन था जिसने अपने स्नानागार में एक प्रसिद्ध खोज की थी ?
  96. उत्तर - आर्किमीडीज


  97. ओजोन स्तर हमें किससे संरक्षण प्रदान करती है ?
  98. उत्तर - पराबैंगनी विकिरण


  99. गर्म किए जाने पर नीले काँच में किस रंग की चमक होगी ?
  100. उत्तर - लाल रंग


  101. स्टेनलेस स्टील क्या है ?
  102. उत्तर - मिश्र धातु


  103. शक्ति का मात्रक (यूनिट) क्या है ?
  104. उत्तर - वाट


  105. जल का अधिकतम घनत्व किस तापमान पर संभव होता है ?
  106. उत्तर - 4° सें०


  107. सिगरेट के एक पैक पीने की कीमत आपके जीवन के साढ़े तीन घंटे होती है।" यह कथन किस रोग के बारे में है?
  108. उत्तर - कैंसर


  109. कौन-सा बल पृथ्वी पर अधोमुखी दिशा में काम करता है ?
  110. उत्तर - भार


Samanya Gyan Question Set - 4